फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असाध्य रोगों के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही एक्यूप्रेशर विधि: अश्विनी चौबे

विज्ञापन
झूंसी के खबरों से जुड़ी फोटो - फोटो : JHUSI
विज्ञापन
झूंसी। असाध्य रोगों के उपचार में एक्यूप्रेशर विधि महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अन्य पद्धतियों से उपचार कराकर कोई लाभ न होने से निराश मरीज एक्यूप्रेशर संस्थान पहुंच रहा है। उक्त बातें केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विन चौबे ने रविवार को झूंसी के छतनाग गांव स्थित एक्यूप्रेशर संस्थान में चल रहे सम्मेलन के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि कहीं।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुझे बेहद प्रसन्नता हो रही है कि एक्यूप्रेशर शोध, प्रशिक्षण एवं उपचार संस्थान आयुष के क्षेत्र में पिछले 25 वर्षों से बेहद ही सराहनीय कार्य कर रहा है। सम्मेलन में देशभर से छह सौ से ज्यादा प्रशिक्षु प्रतिभाग कर रहे हैं। स्मृति शेष एमपी खेमका जी को समर्पित भावांजलि कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। इसमें उनके जीवनवृत्त को प्रस्तुत किया गया। अध्यक्ष जेपी अग्रवाल ने उन्हें संस्थान और एक्युप्रेशर का प्रेरणा स्रोत बताते हुए तमाम स्मृतियों को साझा किया। संस्थान की पत्रिका सरस्वती और कालेज पत्रिका त्रिपथगा का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें