फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने अपने कब्जे में लिया मेला क्षेत्र का एसएसपी कार्यालय

विज्ञापन
Army captured SSP office of fair area - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
सेना ने कब्जे में लिया मेला क्षेत्र का एसएसपी कार्यालय
विज्ञापन

प्रशासनिक भवन को दो माह के लिए मेला प्रशासन को दिया
दस्तावेजों के अभाव में रात भर में ही प्रशासनिक कार्यालय से निकाला
प्रयागराज। परेड क्षेत्र स्थित एसएसपी कार्यालय को सेना ने अपने कब्जे में ले लिया है और वहां दो जवानों को तैनात भी कर दिया है। इसके अलावा सेना ने मेले का प्रशासनिक कार्यालय और आईसीसीसी कार्यालय (नया भवन) दो माह के लिए मेला प्रशासन को सौंप दिया है। शनिवार रात इन तीनों कार्यालयों पर सेना ने रक्षा मंत्रालय का बोर्ड लगा दिया था।
दरअसल, परेड मैदान पर बने एसएसपी कार्यालय को लेकर प्रशासन और सेना में लंबे समय से विवाद चल रहा है। सेना की ओर से इसे गिराने की तैयारी पिछले माह ही की गई थी। लेकिन, सेना और प्रशासन के अफसरों की वार्ता के बाद तब यह कार्रवाई स्थगित कर दी गई। बाद में सेना ने इन तीनों भवनों को सील करने की योजना बनाई। वहीं प्रशासन की ओर से लगातार यही दावा किया जाता रहा कि जो विवाद था, वह खत्म हो गया है। इस बीच सेना की ओर से दो रोज पहले तीनों भवनों पर कब्जा करने की बात कही गई। साथ ही शनिवार नौ नवंबर की शाम तीनों भवनों पर सेना ने रक्षा मंत्रालय का बोर्ड भी टांग दिया। मामले की जानकारी होने पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अफसरों ने सेना से वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह सेना ने तीनों कार्यालय से अपने बोर्ड उतार लिए। माना जा रहा है कि दस्तावेजों के अभाव में सेना ने तीनों कार्यालय से अपने बोर्ड तो उतार लिए, लेकिन एसएसपी कार्यालय को अपने कब्जे में लिए रखा। इस संबंध में प्रशासन के अफसर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। हालांकि, सेना द्वारा कहा जा रहा है कि एसएसपी कार्यालय के अलावा बाकी दोनों प्रशासनिक कार्यालय दो माह के लिए जिला प्रशासन को दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें