इससे पहले बैठक में बैंक के अफसरों ने पैसे के लेनदेन में आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी दी। अफसरों ने बैंक की शाखाओं में 10 रुपये के नोट की कमी का मुद्दा उठाया। उनका कहना था कि 10 की करेंसी की बहुत मांग है, लेकिन यह उपलब्ध नहीं है। इस पर एजीएम ने यथाशीघ्र 10 रुपये के नोट उपलब्ध कराने की बात कही। बैठक में अग्रणी बैंक जिला प्रबंधक अनिल कुमार सिंह समेत अनेक अफसर मौजूद रहे।
रोड शो कर इंडियन बैंक की इंड शक्ति योजना की दी जानकारी
इंडियन बैंक के अफसरों ने गुरुवार को रोड शो करके 19 दिसंबर को शुरू इंड शक्ति 555 दिन योजना की जानकारी दी। इसके तहत 555 दिन के सावधि जमा पर वार्षिक सात फीसदी ब्याज मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों को 7.15 फीसदी ब्याज मिलेगा। अफसराें ने बताया कि इस योजना की अंतिम तारीख 31 मार्च है। रोड शो में अंचल प्रबंधक पीके रथ, उप अंचल प्रबंधक उमेश भारद्वाज आदि शामिल रहे।