फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई : 27 लाख के खाद्यान्न के गबन में सीडीपीओ के खिलाफ एफआईआर

Fri, 04 Mar 2022 09:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

होलागढ़ में आंगनबाड़ी केंद्रों को दिए जाने वाला नवंबर माह का सूखा राशन गोदाम पर नहीं पहुंचा था।  शिकायत के बाद प्रारंभिक जांच में राशन बेचे जाने की बात सामने आई थी । जिसके बाद डीएम के निर्देश पर दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होलागढ़ में सूखा राशन के वितरण में गबन की पुष्टि के बाद सीडीपीओ के खिलाफ होलागढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिस ट्रक से राशन को बेचने के लिए दुकान तक पहुंचाया गया था, उसके ड्राइवर के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन





होलागढ़ में आंगनबाड़ी केंद्रों को दिए जाने वाला नवंबर माह का सूखा राशन गोदाम पर नहीं पहुंचा था।  शिकायत के बाद प्रारंभिक जांच में राशन बेचे जाने की बात सामने आई थी । जिसके बाद डीएम के निर्देश पर दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई थी।




जांच में पाया गया है कि आरोपी सीडीपीओ रामजन्म यादव ने प्रतापगढ़ की एक दुकान पर पूरा राशन बेच दिया था। जिसमें दलिया, मिश्रित आटा आदि कई खाद्य वस्तुएं शामिल थीं। अफसरों के मुताबिक सीडीपीओ ने जांच के दौरान गड़बड़ी कुबूल कर ली थी। जांच टीम ने आरोपी के अलावा होलागढ़ कार्यालय पहुंचकर सभी पक्षों से पूछताछ भी की थी।
विज्ञापन




शुक्रवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रयागराज पंकज कुमार मिश्र की तहरीर पर सीडीपीओ रामजन्म यादव व सोनू निषाद ट्रक ड्राइवर घूरपुर प्रयागराज के खिलाफ केस दर्ज किया गया । सोनू निषाद के ट्रक से ही राशन ले जाकर दुकान तक पहुंचाया गया था। होलागढ़ थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। अब विवेचना की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें