फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : दसवीं के छात्र को स्कूल के बाहर से अगवा कर पीटा

Fri, 04 Mar 2022 07:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

धूमनगंज में रहने वाले छात्र के पिता सेना में हैं। मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि दो मार्च को उनका बेटा छुट्टी के बाद स्कूल से बाहर निकला। इसी दौरान उसकी ही क्लास में पढ़ने वाले एक छात्र ने बाहरी लड़कों को बुलाकर उसकी पहचान कराई। जिसके बाद बाहरी लड़के उसके बेटे को उठा ले गए और जमकर पीटा।
विज्ञापन
क्राइम सीन - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस में बिशप जॉनसन स्कूल के बाहर से 10वीं के छात्र को अगवा कर पीटने का मामला सामने आया है। मामले में छात्र की मां की ओर से क्लास में ही पढ़ने वाले छात्र पर एफआईआर दर्ज कराई गई। लेकिन पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।

विज्ञापन

धूमनगंज में रहने वाले छात्र के पिता सेना में हैं। मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि दो मार्च को उनका बेटा छुट्टी के बाद स्कूल से बाहर निकला। इसी दौरान उसकी ही क्लास में पढ़ने वाले एक छात्र ने बाहरी लड़कों को बुलाकर उसकी पहचान कराई। जिसके बाद बाहरी लड़के उसके बेटे को उठा ले गए और जमकर पीटा।

इसके बाद उसे धमकाते हुए छोड़ दिया। बेटे ने घर पहुंचकर आपबीती सुनाई जिसके बाद मां ने पुलिस को तहरीर दी। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामला छात्रों के बीच आपसी मारपीट का है। दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है और लिखकर दिया है कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें