पीसीबी हॉस्टल में हुई थी हत्या
पूर्व छात्र नेता अच्युतानंद शुक्ला की एक नवंबर 2018 को रात करीब एक बजे इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पीसीबी छात्रावास में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी । इसका मुख्य आरोपी आशुतोष त्रिपाठी तब सीएमपी डिग्री कॉलेज छात्र संघ का अध्यक्ष था। उसके अलावा मुकदमे में हरिकेश मिश्रा और सौरभ सिंह को भी नामजद किया गया था । बाद में मुकदमे के मुख्य गवाह रोहित शुक्ला की भी हत्या कर दी गई।