प्रयागराज की जाह्ववी सिंह को पीएम मोदी ने किया सम्मानित।
- फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज के प्रीतमनगर निवासी हैं जाह्नवी सिंह
जाह्नवी सिंह शहर पश्चिम व्यापारी महासंघ के महामंत्री, मुंडेरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष धनंजय सिंह की भतीजी है। धनंजय सिंह ने बताया कि इनके पिता विनोद सिंह पटेल भी पेशे से व्यापारी हैं और माता राखी सिंह गृहणी हैं। जाह्नवी प्रयागराज के प्रीतम नगर निवासी हैं। उन्होंने एयरफोर्स स्कूल बमरौली से 10 वीं और संस्कार इंटरनेशनल स्कूल से 12 वीं पास किया। 12 वीं के बाद कुछ अलग करने के चाह में जाह्नवी ने शिक्षा रूप करके कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम करने लगी। जाह्नवी का अपना यूट्यूब चैनल है उसके इंस्टाग्राम पर लगभग 5 लाख फॉलोअर हैं।
भारतीय परिधान पर रिसर्च कर रहीं जाह्ववी
जाह्नवी सिंह भारतीय परिधान एवं गीता पर कई रिसर्च कर रही हैं। वह अपने वीडियो के माध्यम से लोगों को भारतीय संस्कृति के बारे में प्रेरित करती हैं। जाह्नवी को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सम्मानित किये जाने पर व्यापारियों ने प्रसन्नता जताई। तमाम व्यापारियों ने जाह्नवी के साथ ही पिता विनोद सिंह को बधाई दी। बधाई देने वालों में महासंघ अध्यक्ष अखिलेश सिंह , राजेश गुप्ता ,अतुल केसरवानी, सुरेश गुप्ता , धर्मेंद्र द्विवेदी, नरेंद्र खेड़ा, रामलोचन, सोनू साहू, ज्ञान केसरवानी, मंजीत कुशवाहा, सुनील केसरवानी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।