फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसा शिकंजा : गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में स्पाई कैमरा लगाने का आरोपी दोबारा गिरफ्तार

Sun, 05 Jun 2022 08:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आरोपी को पुलिस ने पहले दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। उसके उपर लगाई गई धाराओं में सात वर्ष से कम की सजा का प्रावधान होने के कारण उसे तुरंत जमानत मिल गई थी, जिसके बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सोशल मीडिया में सवाल खड़े होने लगे थे। 
विज्ञापन
Prayagraj News : गर्ल्स हॉस्टल का मालिक आशीष खरे। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छात्राओं के बाथरूम में स्पाई कैमरा लगाने का आरोपी आशीष खरे रविवार को दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। एक प्रतियोगी छात्रा ने उसके खिलाफ फोन पर अश्लील मैसेज भेजने और विरोध पर गालीगलौज के आरोप में कर्नलगंज थाने में केस दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्त में ले लिया। साथ ही कोर्ट की अनुमति से उसे जेल भी भेज दिया। उधर बाथरूम में कैमरा फिट करने वाला टेक्नीशियन फैय्याज भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन



कचहरी रोड निवासी आशीष को पुलिस ने दो जून को गिरफ्तार किया था। किराये पर कमरा लेने के लिए पहुंची छात्रा के बाथरूम में जाने पर पता चला था कि  शॉवर में स्पाई कैमरा लगा हुआ है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था लेकिन सात साल से कम की सजा वाली धाराओं में मुकदमा होने के चलते उसे जमानत मिल गई थी। पुलिस के मुताबिक, रविवार को कर्नलगंज क्षेत्र में ही किराये पर रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाली एक छात्रा आशीष खरे के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची।

विज्ञापन

Prayagraj News : गर्ल्स हॉस्टल की मालिक का आरोपी बेटा आशीष खरे। - फोटो : अमर उजाला।
छात्रा को फोन पर भेज रहा था अश्लील मैसेज

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली इस छात्रा ने बताया कि आरोपी ने उसे फोन पर अश्लील मैसेज भेजे और गालीगलौज भी की। शिकायत के आधार पर छेड़छाड़, अश्लील हरकत करने, धमकाने और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस आरोपी के घर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।


उधर रविवार को ही फैय्याज को भी गिरफ्तार कर लिया गया, जिसने बाथरूम में कैमरा फिट किया था। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां मजिस्ट्रेट की अनुमति से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें