फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में पीएम मोदी को काला झंडा दिखाने के दो आरोपियों को मिली जमानत

Sat, 07 Mar 2020 09:55 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
Narendra Modi - फोटो : Twitter
विज्ञापन
जिला न्यायालय ने दिव्यांगजन के उपकरण वितरण कार्यक्रम में पीएम नरेन्द्र मोदी को काला झंड़ा दिखाने और नारेबाजी करने में आरोपी सपा कार्यकर्ता अभिषेक यादव और अतुल सिंह की जमानत मंजूर कर ली है। 50 हजार रुपए की दो जमानते और व्यक्तिगत मुचलका दाखिल करने पर रिहा करने का आदेश दिया है। पुलिस ने इस प्रकरण पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। यह आदेेश एडीजे बद्री विशाल पांडेय ने बचाव पक्ष के अधिवक्ता रवीन्द्र यादव को सुनकर दिया है।
विज्ञापन


घटना 29 फरवरी की दारागंज थाने के परेड मैदान की है।  एसओ आशुतोष तिवारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि दिव्यांगजन के उपकरण वितरण कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों के बीच में कर्मचारियों की फर्जी आईडी लेकर घुसे सपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को काला झंड़ा दिखाया और मुर्दाबाद के नारे लगाए थे। पुलिस वालों को देख लेने की धमकी दी थी।

मौके पर अफरातफरी फैल गई थी। मौके पर पुलिस ने सौरभ यादव, मोहित यादव, जयशंकर रावत, अभिषेक यादव और अतुल सिंह को गिरफ़तार कर जेल भेज दिया था। अभियुक्तगण एक मार्च से नैनी जेल में बंद है। अभिषेक यादव और अतुल सिंह की ओर से जमानत अर्जी प्रस्तुत कर कहा गया कि अभियुक्तगण छात्र है और राजनैतिक कारणों से पुलिस ने फंसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें