फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident In Prayagraj : बाइक सवार पूर्व प्रधान की डंपर से कुचलकर मौत, नैनी में टीसीआई चौराहे के पास हुआ हादसा

Mon, 26 Aug 2024 02:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नैनी थाना क्षेत्र के चाका ब्लाक अंतर्गत नीबी गांव के पूर्व ग्राम प्रधान अमृतलाल भारतीय (55) अपने साथी को बाइक पर बैठाकर शहर जा रहे थे। रीवां राजमार्ग पर टीसीआई चौराहे के पास सोमवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे डंपर ने बाइक को धक्का मार दिया। प्रधान और उनके साथ बाइक पर सवार युवक छिटक कर दूर जा गिरे। इसके बाद डंपर चालक सड़क पर गिरे प्रधान को रौंदते हुए भाग निकला।
विज्ञापन
पूर्व प्रधान की सड़क हादसे में मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनी थाना क्षेत्र के रीवां रोड स्थित टीसीआई चौराहे के पास डंपर की चपेट में आने से पूर्व ग्राम प्रधान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सड़क पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। चालक हादसे के बाद डंपर को लेकर भाग निकला। पुलिस उसकी खोजबीन में जुट गई है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन बदहवास हो गए।

विज्ञापन


नैनी थाना क्षेत्र के चाका ब्लाक अंतर्गत नीबी गांव के पूर्व ग्राम प्रधान अमृतलाल भारतीय (55) अपने साथी को बाइक पर बैठाकर शहर जा रहे थे। रीवां राजमार्ग पर टीसीआई चौराहे के पास सोमवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को धक्का मार दिया। इससे प्रधान और उनके साथ बाइक पर सवार युवक छिटक कर दूर जा गिरे। इसके बाद डंपर चालक सड़क पर गिरे प्रधान को रौंदते हुए भाग निकला। हादसे को देखकर लोग शोर मचाने लगे और डंपर को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन लेकर भाग निकला। घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे में घायल युवक को पास के अस्पताल में उपचार कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें