जिले के वॉलीबाल खिलाड़ी अब्दुल्ला का चयन अंडर-16 बालक वर्ग की अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए किया गया है। वह प्रयागराज के उतरांव थाना क्षेत्र के मंडौर गांव के रहने वाले हैं।
जिला वॉलीबाल संघ (डीवीए), प्रयागराज के महासचिव आर.पी.शुक्ला ने बताया कि अब्दुल्ला का चयन अंडर-16 भारतीय वॉलीबाल टीम के राष्ट्रीय कैम्प के लिए बंगलुरू में किया गया था। चयन के पश्चात अब वह 12 से 16 जुलाई तक थाईलैंड में होने वाली अंतरराष्ट्रीय बालक अंडर-16 वॉलीबाल टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
भारतीय वॉलीबाल टीम बुधवार को बंगलुरू एअरपोर्ट से थाईलैंड के लिए रवाना हो चुकी है। अब्दुल्ला का चयन भारतीय अंडर-16 वॉलीबाल टीम में होने पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी जॉर्डन एच नाथ, प्रभात राय, आर.पी.शुक्ला, के.बी.एल.श्रीवास्तव, भैया राम एडवोकेट, अल्ताफ अली, मो.तसलीम, बी.एच.जैदी, आशीष शुक्ला, राजित राम शुक्ला, सुभाष यादव, मो.यूनुस आदि खिलाड़ियों ने बधाई दी।