फतेहपुर कायस्थान में आयोजित ग्राम चौपाल में समस्या सुनते बीडीओ लीलाधर शुक्ल एवं अन्य अधिकारी व
- फोटो : संवाद
मंसूराबाद क्षेत्र के ग्राम पंचायत फतेहपुर कायस्थान स्थित पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। बीडीओ की उपस्थिति में ग्रामीणों ने पेंशन और प्रधानमंत्री आवास का मामला उठाया। वहीं स्वच्छ शौचालय और पौधरोपण पर भी चौपाल में व्यापक चर्चा की गई।
ग्रामीणों ने राशन डीलर और दुकानदार द्वारा कम राशन देने का मामला भी उठाया। चौपाल में सुनवाई कर रहे खंड विकास अधिकारी लीलाधर शुक्ल ने मामले में अग्रेतर कार्रवाई को लिखा पढ़ी की है। उन्होंने इस मौके पर कहा कि संबंधित विभाग अपने दायित्वों के प्रति सजग रहें अन्यथा शिथिलता पाये जाने पर कार्रवाई होना तय है। इस मौके पर एडीओ पंचायत रामवीर सिंह ग्राम प्रधान श्याम लाल विश्वकर्मा, ग्राम पंचायत सचिव व अन्य विभाग के कर्मचारी और ग्रामीण शामिल रहे।
इसी प्रकार पियरी उर्फ बिजलीपुर में भी ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में महिला समूल, आवास सर्वे, पौधरोपण व विभिन्न विषयों पर सुनवाई कर निस्तारण किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान जितेंद्र कुमार के साथ अनेक ग्रामीण शामिल रहे।