ईडी अफसरों ने पूछा कि इन संपत्तियों को बनाने के लिए वह रकम कहां से लाया। सूत्रों का कहना है कि अब्बास ने बताया कि उसने अपने कुछ परिचितों से मदद लेकर इन संपत्तियों में निवेश किया। जिसके बाद कहा जा रहा है कि अब ईडी उन परिचितों को भी समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाने की तैयारी में है।
सूत्रों का कहना है कि उन्हें बुलाकर पहले बयान दर्ज किया जाएगा फिर अब्बास को सामने बैठा कर उनसे पूछताछ की जाएगी। उधर अब्बास के मामा सरजील रजा उर्फ आतिफ से लगातार चौथे दिन भी पूछताछ जारी रही। आतिफ से विकास कांस्ट्रक्शन के अलावा उसकी निजी संपत्तियों के बारे में सवाल पूछे गए। यह भी पूछा गया कि विकास कंस्ट्रक्शन में हिस्सेदारी पर उसे कितना लाभ अब तक मिला।
पार्टी के नाम पर साथी दरोगा ने हड़पे रुपये, शिकायती पत्र वायरल
प्रमोशन पार्टी के नाम पर एसआरएन चौकी में तैनात दो दरोगाओं के बीच विवाद हो गया। एक दरोगा ने आरोप लगाया कि साथी दरोगा ने उससे पार्टी के नाम पर 2000 ले लिए और फिर इसे हड़प लिया। मामला इतना बढ़ा कि भुक्तभोगी ने अफसरों के नाम शिकायती पत्र तक लिख डाला। शुक्रवार को यह शिकायती पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। भुक्तभोगी और आरोपी दोनों प्रोन्नत होकर दरोगा बने हैं। इस मामले में जब भुक्तभोगी दरोगा से बात करने की कोशिश की गई तो उसने कहा कि उसे रुपये वापस मिल गए हैं। ऐसे में अब कोई विवाद नहीं रह गया है।