फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप कार्यकर्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Wed, 26 Aug 2015 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद ब्यूरो। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर हाईकोर्ट के आदेशों के अनुसार सरकारी स्कूलों में जनप्रतिनिधियों, नौकरशाहों के बच्चों को पढ़ने संबंधी आदेश जारी करने की मांग की। पार्टी के जिला संयोजक अंजनी कुमार मिश्रा ने कहा कि हाईकोर्ट के जिस आदेश की पूरे देश में सराहना हो रही है। वहीं सरकार जनहित याचिक ा दाखिल करने वाले शिक्षक शिव कुमार पाठक को बर्खास्त कर दिया है।
विज्ञापन


यह सरकार की संकुचित मानसिकता को दर्शाता है। जिला संयोजक ने मांग  उठायी कि बर्खास्त किए गए शिक्षक की शीघ्र बहाली न की गई तो पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में पार्टी की राष्ट्रीय परिषद सदस्य शिमला श्री, माया विश्वकर्मा, पूनम पाठक, आकाश सिंह, अजय राय, रमाकांत कश्यप, डॉ. अल्ताफ, अंजली देवी, सतेंद्र तिवारी, संजय पांडेय, सुनील सरोज, प्रशांत सिंह, अनिल पांडेय समेत कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें