फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: टोंस नदी में मछली पकड़ने गया युवक लापता, दूसरे दिन मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नारीबारी चौकी क्षेत्र के गौरा निवासी राम चरण मांझी (38) रविवार शाम नाव लेकर टोंस नदी में मछली पकड़ने गया था। सुबह तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान पुराने टोंस पुल के पास नदी में राम चरण की नाव पल्टी मिली। लेकिन, राम चरण का कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

बड़े भाई छोटेलाल ने चौकी नारीबारी में प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की। जिसके बाद मंगलवार की दोपहर राम चरण का शव मवैया गांव के पास टोंस नदी में मिला। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक राम चरण की पत्नी सुमित्रा और चारों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें