नवाबगंज में सऊदी अरब से लौटे एक युवक ने सोमवार सुबह मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
मृतक की पहचान हथिगवां के दुधिया गांव निवासी शुभम के रूप में हुई है। शुभम दो महीने पहले ही सऊदी अरब से नौकरी छोड़कर गांव लौटा था। पुलिस के अनुसार, घटना से पहले वह रेलवे लाइन किनारे मोबाइल फोन पर बात कर रहा था।
मालगाड़ी को आता देख उसने अपना मोबाइल फोन जेब में रखा और ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। जवान बेटे की मौत से मां राजकली सहित पूरे परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस जांच कर रही है कि फोन पर हुई किस बात के कारण युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया। शुभम के पिता शंकरलाल खेती किसानी करते हैं। चार भाइयों व एक बहन में सबसे छोटा था।