फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सरदार पटेल की प्रतिमा हटाने पर गरमाई राजनीति, 72 घंटे का अल्टीमेटम

Wed, 11 Nov 2026 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
हरखपुर। उमरिया सारी मादीपुर रानीगंज सपा विधायक आरके वर्मा मौके पर पहुंचे
विज्ञापन
उमरिया सारी मादीपुर गांव में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा हटाए जाने पर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। सोमवार को सपा विधायक आरके वर्मा समेत कई नेताओं ने गांव पहुंचकर कार्रवाई पर सवाल उठाए। वहीं, सरदार सेना ने 72 घंटे के भीतर प्रतिमा दोबारा स्थापित करने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मऊआइमा के ग्राम उमरिया सारी मादीपुर में राम अजोर पटेल के घर के सामने स्थित जमीन पर चबूतरा काफी दिनों से बना था। शनिवार रात अज्ञात लोगों ने इस पर सरदार पटेल की प्रतिमा स्थापित कर दी थी। रविवार सुबह राम अजोर पटेल की शिकायत पर नायब तहसीलदार चंदन जयसवाल, लेखपाल शैलेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रतिमा को सुरक्षित हटवाकर रखवा दिया। बताया गया कि भूखंड के स्वामित्व को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
सोमवार को रानीगंज के सपा विधायक आरके वर्मा, सपा प्रदेश सचिव दूधनाथ पटेल और सरदार सेना के उमाकांत पटेल समेत कई लोग गांव पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने जेसीबी से प्रतिमा को अपमानजनक तरीके से हटाया और चबूतरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। विधायक आरके वर्मा ने मामले को विधानसभा में उठाने की बात कही। वहीं, उमाकांत पटेल ने चेतावनी दी कि 72 घंटे के भीतर प्रतिमा स्थापित नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

डीसीपी गंगानगर ने एक्स पर पोस्ट किया कि ग्राम पंचायत भवन की जमीन पर प्रतिमा रखी गई थी, जिसे सुरक्षित रखवा दिया गया है। उन्होंने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था शांतिपूर्ण होने की बात कही।
अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने का प्रयास
मऊआइमा के शाहबाजपुर गांव में रविवार रात शरारती तत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया। ईंट-पत्थर से किए गए हमले में प्रतिमा की एक अंगुली टूट गई। सोमवार सुबह जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्राम प्रधान महेंद्र प्रताप ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में प्रतिमा की मरम्मत कराई और वहां पड़े ईंट-पत्थर हटवाए। प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने बताया कि शरारती तत्वों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें