फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला शापिंग कार्निवाल: संगमनगरी में आज से शापिंग संग सुर-साज का अनूठा संगम

Sun, 16 Oct 2022 12:10 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इस कार्निवाल के चयनित विजेता को एक लाख रुपये तक की मुफ्त खरीदारी का मौका मिलेगा। हाइकोर्ट चौराहे से लेकर सुभाष चौराहे तक लाल, नीली झालरों, बल्बों से सजावट हर किसी का मन मोहने लगी है।
विज्ञापन
Prayagraj News : अमर उजाला कार्निवाल के लिए सजाया गया सिविल लाइंस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपोत्सव से पहले शहर में मस्ती की बहार के साथ खुशियां छाने वाली हैं। तो दिल थाम लीजिए। कोरोना काल की बंदिशों के दो साल बाद खुशियों की यह सौगात लेकर आ रहा है अमर उजाला शुभ लाभ शापिंग कार्निवाल।  रविवार की शाम 5:30 बजे सुर, लय, ताल से भरपूर इस छह दिवसीय कार्निवाल का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि सूबे के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और शहर पश्चिमी के विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह करेंगे।

विज्ञापन



इसी के साथ शान की सवारियों संग सुरों का सुहाना सफर शुरू हो जाएगा। इस कार्निवाल के चयनित विजेता को एक लाख रुपये तक की मुफ्त खरीदारी का मौका मिलेगा। हाइकोर्ट चौराहे से लेकर सुभाष चौराहे तक लाल, नीली झालरों, बल्बों से सजावट हर किसी का मन मोहने लगी है। पत्थर गिरजाघर से आगे बढ़ने पर इस कार्निवाल में दाखिल होते ही बच्चों की पहली नजर बग्गी, घोड़े-ऊंटों की शाही सवारी पर पड़ेगी, तो बड़ों को शास्त्रीय, उप शास्त्रीय नृत्य और गायन की स्वर लहरियां अपनी ओर खींचेंगी। कोरोना काल की बंदिशों के दो साल बाद इस कार्निवाल को हर किसी के लिए खास बनाने की कोशिश की गई है।

इसमें शहर के नामी कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कार्निवाल की तैयारियों को मूर्त रूप दे दिया गया है। इसके तहत सिविल लाइंस में सुभाष चौराहे के निकट 20 फीट चौड़े और 24 फीट लंबे मुक्ताकाशीय मंच को देर रात सजा दिया गया। कार्निवाल के इस भव्य मंच पर इस बार एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।  इसमें हर रोज गायन, वादन और नृत्य की त्रिवेणी बहेगी। इसमें एक से बढ़कर एक दिग्गज कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। साथ ही नए कलाकारों को भी मंच पर हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। इस कार्निवाल में छह दिनों में 30 से अधिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगीं। इसमें जादू का तो लोग लुत्फ उठाएंगे ही, मिमिक्री से हंसी के हंसगुल्ले भी छूटेंगे।

कूपन दिखाइए, कीजिए ऊंट-घोड़े की मुफ्त सवारी
अमर उजाला शापिंग कार्निवाल का अखबार में प्रकाशित कूपन लाने पर ऊंट, घोड़े, बग्घी और रेल की मुफ्त सवारी बच्चे कर सकेंगे। इस सवारियों के साथ दीपोत्सव की खुशियों की सौगात हर परिवार को मिल सके, इसकी पूरी कोशिश की गई है। ऐसे में अगर आप अमर उजाला के पाठक हैं तो कार्निवाल में आते समय कूपन लाना न भूलें। 


कार्निवाल को यादगार बनाने के लिए सेल्फी प्वाइंट भी
इस कार्निवाल को यादगार बनाने के लिए मंच के पास सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। इसमें आप खरीददारी संग संगीत का आनंद लेने के साथ ही परिवार या दोस्तों के साथ सेल्फी भी ले सकेंगे। इस कार्निवाल का हर पहलू सुखद अनुभव देगा।

दवा से दुआ तक
इस कार्निवाल में पहली बार दुआएं भी मिलेंगी। इसके लिए दवा से दुआ तक पहुंचने वाला काउंटर बनाया गया है। इस काउंटर पर आप अपने घर पर बची हुई दवाएं दान कर किसी जरूरतमंद की दुआ हासिल कर सकते हैं।


नेकी का खुलेगा खजाना
संगम के शहर में लगने जा रहे इस कार्निवाल में नेकी का खजाना भी खुलेगा। इस खजाने में लोग जरूरतमंदों, गरीबों, बेसहारों के लिए अपने कपड़े दान कर सकेंगे।
विज्ञापन

कार्निवाल में आज की प्रस्तुतियां 

जय त्रिवेणी जय प्रयाग समिति की ओर से पांच वैदिक बटुकों द्वारा पारंपरिक वेश में शंखध्वनि के साथ संगीतमय गंगा आरती, प्रसिद्ध नृत्यांगना उर्मिला शर्मा का कथक नृत्य। आशुतोष श्रीवास्तव के गजल-भजन के बाद आशुतोष माहेश्वरी का गायन। 


अमर उजाला शुभ लाभ कार्निवाल के सहयोगी:
मुख्य प्रायोजक- पान पारस कायम, हॉस्पीटेलिटी पार्टनर -होटल रबिशा कांटिनेंटल, क्रैकर शो पार्टनर- कादिर भाई, फूड पार्टनर -भगवान दास प्रह्लाद दास एंड संस, एसोसिएट स्पांसर- एमपी बिरला सीमेंट, इंडियन ऑयल और मारुति डेंटल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें