घूरपूर -फूलनदेवी की जयंती पर कंजासा में निकाला गया मशाल जुलूस
क्षेत्र के कंजासा गांव में निषाद पार्टी की ओर से सोमवार रात पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती पर मशाल जुलूस निकाला गया। वक्ताओं ने फूलन देवी को सामाजिक अन्याय और शोषण के विरुद्ध संघर्ष का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि फूलन देवी करोड़ों शोषित, वंचित और संघर्षशील लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। मौके पर प्रदेश सचिव राकेश निषाद, दिलीप प्रसाद, रामविलास, जगदीश प्रधान, सुनील गौतम, फूलचंद निषाद और मंजीत निषाद आदि रहे। संवाद
सांसद फूलन देवी के जन्मदिन पर सोमवार को क्षेत्र के कंजासा गांव में केक काटकर खुशियां मनाई गई। समारोह के अंत में मशाल जुलूस निकालकर निर्बल और कमजोर वर्ग के लोगों के हक में आवाज बुलंद की गई।
निषाद पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सांसद फूलन देवी सामाजिक अन्याय और शोषण के विरुद्ध संघर्ष का प्रतीक हैं । फूलन देवी करोड़ों शोषित,वंचित और संघर्षशील लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं । कार्यक्रम के अंत में मशाल जुलूस निकालकर फूलन देवी अमर रहे के नारे बुलंद किए गए।
इस अवसर पर निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव राकेश निषाद, दिलीप प्रसाद, राकेश निषाद, रामविलास, जगदीश प्रधान, सुनील गौतम फूलचंद निषाद मंजीत निषाद आदि लोग रहे।