फूलपुर के मियांकापूरा स्थित भाकियू टिकैत के कैंप कार्यालय पर ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा को बैठक करत
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन 13 अगस्त को किसान ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालेगी। भाकियू टिकैत के युवा जिला अध्यक्ष रमीज नकवी के नेतृत्व में प्रस्तावित यात्रा में करीब 85 ट्रैक्टर शामिल होंगे। यात्रा करीब पांच किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
उन्होंने बताया कि यात्रा 13 अगस्त को सुबह 10 बजे मियां का पूरा स्थित कैंप कार्यालय से शुरू होगी। दोपहर 12 बजे एसडीएम और एसीपी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। मंगलवार को तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर कैंप कार्यालय में बैठक हुई। मौके पर देवेंद्र खन्ना, कमलेश यादव, देवनाथ भारतीय, लालचंद्र, भोला प्रजापति, सुभाष यादव और फैसल आदि मौजूद रहे।