फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: रैली निकालकर स्कूल चलो का किया आह्वान

Wed, 08 Jul 2026 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फूलपुर के बीआरसी से मंगलवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली में शामिल बच्चे। - फोटो : Archive
विज्ञापन
। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण के तहत मंगलवार को बीआरसी फूलपुर से जागरूकता रैली निकाली गई। नगर पंचायत अध्यक्ष अमरनाथ यादव ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान 15 जुलाई तक संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। चेयरमैन अमरनाथ यादव ने शिक्षा को समाज की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए अभिभावकों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील की। मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
वहीं, मऊआइमा ब्लॉक के राम नगर गंसियारी स्थित प्राथमिक विद्यालय द्वितीय के शिक्षकों और छात्रों ने गांव में जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान बच्चों ने आधी रोटी खाएंगे, स्कूल पढ़ने जाएंगे, मम्मी-पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल में नाम लिखाओ और शिक्षा है अनमोल रतन, पढ़ने का सब करो जतन जैसे नारे लगाए। मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी विमलेश त्रिपाठी, प्रधानाध्यापक मोहम्मद शफी, सहायक अध्यापिका आरती सिंह, सालेहा बेगम, मिथिलेश मौर्या आदि रहे।

फूलपुर के बीआरसी से मंगलवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली में शामिल बच्चे।- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें