फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : मौनी पर फाफामऊ में दरक गया था पांटून पुल, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

Fri, 31 Jan 2025 07:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)

सार

फाफामऊ में बुधवार की रात में एक पांटून पुल अचानक दरक गया था। हालांकि इसे शुक्रवार का बताया जा रहा है। जिस समय पांटून पुल टूटा उस समय बड़ी संख्या में लोग उस पर से गुजर रहे थे।बड़ी संख्या में लोग पुल से नीचे गिए और पीपे से दब गए। हालांकि कोई घायल नहीं हुआ न ही किसी की जान जाने की सूचना है। 
विज्ञापन
महाकुंभ में पांटून पुल से गुजरते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फाफामऊ में बुधवार को दोपहर बाद एक पांटून पुल अचानक दरक गया था। यह घटना मौनी अमावस्या पर संगम नोज पर भगदड़ के कुछ देर बाद हुई। बताया जा रहा है कि जिस समय पांटून पुल टूटा उस समय बड़ी संख्या में लोग उस पर से गुजर रहे थे। बड़ी संख्या में लोग पुल से नीचे गिए और पीपे से दब गए। इसको लेकर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन


पुल के पास तैनात पुलिस के जवान बचाव कार्य में जुट गए। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि किसी अधिकारी ने इस घटना की पुष्टि नहीं की है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो शुक्रवार को बताकर वायरल किया जा रहा है, जबकि शुक्रवार को मेले में बहुत ज्यादा भीड़ नहीं थी। फाफामऊ इलाके में तो और भी कम भीड़ देखी गई। 

मौनी अमावस्या पर हादसे में गई है 30 लोगों की जान

मौनी अमावस्या के मौके पर संगम नोज पर हादसा हो गया था। इसमें 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जबकि 60 श्रद्धालु घायल हो गए थे। घायलों का उपचार चल रहा है। यह सभी लोग बिहार, गुजरात, कोलकाता, आसाम और यूपी के रहने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संगम से 10 किमी दूर है फाफामऊ

बुधवार को जिस पुल से टूटने की बात कही जा रही है यह फाफामऊ में है और संगम से करीब 10 किमी दूर है। इस रास्ते से लखनऊ, रायबरेली, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर और प्रतापगढ़ के श्रद्धालु आ-जा रहे हैं। फाफामऊ में गंगा नदी पर एक टू लेन का पुल बना है। महाकुंभ को देखते हुए प्रशासन ने टू लेन पुल से सटाकर पीपा का पुल बनवाया है। इसके अलावा एक स्टील ब्रिज भी बनाया गया है, जिससे श्रद्धालु आ-जा रहे हैं। कुछ देर बाद इस पुल को ठीक करने का दावा किया जा रहा है। किसी के घायल या जनहानि की सूचना नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें