फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपार्टमेंट से गिरकर युवती की मौत मामले में नया मोड़, मां ने लगाया धक्का देने का आरोप

Sun, 08 Aug 2021 11:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • धूमनगंज में अपार्टमेंट से गिरने से गई थी जान, परिजनों ने घेरा थाना
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धूमनगंज के कालिंदीपुरम में अपार्टमेंट से गिरकर आरती (17) की मौत मामले में दूसरे दिन नया मोड़ आ गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया। आरोप लगाया कि उसे अपार्टमेंट की 10वीं मंजिल से धक्का दिया गया। उन्होंने थाने में लिखित शिकायत भी की। उधर, धूमनगंज इंस्पेक्टर तहरीर मिलने की बात से इंकार करते रहे।
विज्ञापन


काशीराम कॉलोनी में रहने वाली मृतका वसुधा विहार अपार्टमेंट के कुछ घरों में घरेलू कामकाज करती थी। शनिवार शाम सात बजे के करीब 10वीं मंजिल से नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई थी। धूमनगंज पुलिस ने घटना को खुदकुशी बताते हुए कहा था कि मां के डांटने से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। लेकिन रविवार को मामले में नया मोड़ आ गया।

परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोप लगाया कि उनकी बेटी को धक्का देकर नीचे गिराया गया, जिससे उसकी मौत हुई। मां मीरा का आरोप है कि उनकी बेटी जिस घर में काम करती थी, वहीं रहने वाली एक महिला से घटना से कुछ देर पहले उसका झगड़ा हुआ था। इस झगड़े की वह प्रत्यक्षदर्शी भी है जिस पर उसने बीचबचाव भी किया। इसी दौरान उसकी बेटी को धक्का देकर नीचे गिरा दिया गया जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मां का यह भी आरोप है कि पहले तो पुलिस तहरीर लेने को ही नहीं तैयार हुई। बाद में अधिवक्ताओं के हस्तक्षेप पर तहरीर तो ले ली गई लेकिन देर रात तक रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। उधर इस मामले में इंस्पेक्टर तारकेश्वर राय ने तहरीर मिलने की बात से इंकार किया। साथ ही घेराव की बात को भी गलत बताया। उनका कहना है कि परिजन पंचनामा के लिए आए थे। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें