फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सावन में सोमनाथ के दर्शन होंगे आसान, प्रयागराज जंक्शन से चलेगी विशेष ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
सावन मास बाबा सोमनाथ के दर्शन की इच्छा रखने वाले श्रद्धालुओं और राजस्थान-गुजरात घूमने के शौकीन पर्यटकों के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने बड़ी सौगात दी है। विभाग ने पहली बार प्रयागराज से वेरावल के बीच विशेष ट्रेन (गाड़ी संख्या 04173/04174) चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

सोमनाथ मंदिर का निकटतम रेलवे स्टेशन वेरावल है। यह ट्रेन श्रद्धालुओं को सोमनाथ मंदिर के दर्शन के साथ-साथ राजस्थान और गुजरात के प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटन स्थलों जैसे अजमेर शरीफ, आबू रोड (माउंट आबू) और पालनपुर को भी सीधा जोड़ेगी।
ट्रेन 04173 प्रत्येक बृहस्पतिवार प्रयागराज जंक्शन से सुबह 10:10 बजे रवाना होकर अगले दिन शुक्रवार को शाम 6:15 बजे वेरावल पहुंचेगी। प्रयागराज से इसका संचालन 6 अगस्त 2026 से 24 सितंबर 2026 तक कुल आठ फेरों के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

वापसी में वेरावल से गाड़ी संख्या 04174 प्रत्येक शुक्रवार को रात 10:00 बजे प्रस्थान कर रविवार सुबह 5:50 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। एनसीआर के सीपीआरओ डाॅ. शिवम शर्मा ने बताया कि 20 कोच की इस ट्रेन में एसएलआर/डी के दो, सामान्य के सात, स्लीपर-10 और थर्ड एसी का एक कोच शामिल रहेगा।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान यह ट्रेन फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, टूंडला, ईदगाह आगरा, भरतपुर, बांदीकुई, जयपुर, अजमेर सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें