जमीन के विवाद को लेकर अधिवक्ता पट्टीदारों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के बाद दूसरा पक्ष क्राॅस केस दर्ज कराने के लिए पुलिस पर दबाव बना रहा है। बृहस्पतिवार को सोरांव बार एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल थाना प्रभारी नवाबगंज से मिला। महामंत्री एडवोकेट राजेश शुक्ला की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया और दूसरे पक्ष के अधिवक्ता शिव शंकर शुक्ला की ओर से भी एफआईआर दर्ज करने की बात रखी। करीब तीन घंटे चली वार्ता के बाद भी पुलिस ने केस नही दर्ज किया।
बृहस्पतिवार को सोरांव बार एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल नवाबगंज थाना पहुंचा। दूसरे पक्ष की एफआईआर दर्ज करने के लिए अधिवक्ताओं और पुलिस के बीच करीब तीन घंटे तक वार्ता चली। बार एसोसिएशन के महामंत्री राजेश शुक्ला ने बताया कि बैठक के बाद आगे की राणनीति तैयार की जाएगी।
विभागीय कार्य से सर्वोच्च न्यायालय दिल्ली आया हूं। लौटने पर वकीलों से वार्ता के पश्चात निर्णय होगा। - श्यामजीत परमिला सिंह, एसीपी सोरांव