फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर से रेलवे को चूना लगाने वाला शातिर गिरफ्तार, करता था ई टिकटों की दलाली

Fri, 13 Sep 2024 03:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आरोपी अश्विनी सिंह यादव पुत्र लल्लू लाल निवासी अल्लापुर बिना कोई रेलवे एजेन्ट आईडी लिए अपने घर से ही रेलवे टिकटों का अवैध व्यापार किया करता था।  उसके लैपटॉप से पुलिस ने तेज, गदर, नासा, हंटर, ब्लैक टर्बो आदि प्रतिबंदित सॉफ्टवेयर मिले हैं। उसके पास से 81 हजार रुपये से अधिक मूल्य के कई टिकट भी मिले हैं। 
विज्ञापन
रेलवे के ई टिकटों की दलाली करने वाले युवक को पुलिस ने दबोचा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे द्वारा प्रतिबंधित पांच साफ्टवेयरों औऱ 190 पर्सनल आईडी.का प्रयोग करके रेलवे के ई-टिकटों का अवैध व्यापार करने वाले एक शातिर अभियुक्त को रेलवे पुलिस ने शिवनगर कालोनी, अल्लापुर थाना-जार्जटाउन से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अश्विनी सिंह यादव पुत्र लल्लू लाल निवासी अल्लापुर बिना कोई रेलवे एजेन्ट आईडी लिए अपने घर से ही रेलवे टिकटों का अवैध व्यापार किया करता था।  उसके लैपटॉप से पुलिस ने तेज, गदर, नासा, हंटर, ब्लैक टर्बो आदि प्रतिबंदित सॉफ्टवेयर मिले हैं। उसके पास से 81 हजार रुपये से अधिक मूल्य के कई टिकट भी मिले हैं। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी काफी चालाकी से अपने घर में लैपटॉप और मोबाइल पर आनलाइन प्रतिबंधित साफ्टवेयरों को खरीदकर उनके माध्यम से तत्काल टिकटों को  निकाल कर अवैध व्यापार किया करता था। बचाव के लिए किसी दुकान या बोर्ड का इस्तेमाल नहीं करता था ताकि आसानी से उसे पकड़ा न जा सके। उसके पास से  डेल  कंपनी का लैपटॉप,  रेडमी कंपनी का स्क्रीन टच मोबाइल व और पांच सौ रुपया नकद बरामद किया गया। सहायक उप निरीक्षक उमेश कुमार सरोज, हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार और लोकेश कुमार ने मुखबिर की सूचना पर उसे दबोच लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें