फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रकों ने छात्र समेत दो की जान ली

Fri, 15 Aug 2014 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। 18 घंटे के भीतर जनपद में बेकाबू ट्रकों की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई। हंडिया इलाके में हाइवे टोल प्लाजा के निकट सड़क पार करते हाईस्कूल के छात्र को ट्रक ने कुचल दिया। लोगों ने ट्रक समेत चालक को पकड़ लिया। उधर, शहर के कीडगंज इलाके में भी गुरुवार रात दाल मिल में नौकरी के बाद पैदल कमरे की ओर जा रहे युवक की ट्रक की चपेट में आने से वहीं मौत हो गई। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया लेकिन ड्राइवर फरार है।
विज्ञापन

पहला वाकया बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे हंडिया में सुजौला के सामने फोरलेन हाइवे टोला प्लाजा के पास हुआ। सुजौला गांव में रहने वाले राजनारायण बिंद (16) ने टोल प्लाजा के पास चाय-नाश्ते की दुकान खोल रखी है। उसके तीन बेटों में छोटा सोनू (16) बीती रात दुकान पर था। रात में वह दुकान के सामने सड़क पार कर रहा था तभी कानपुर की ओर आए ट्रक ने उसे धक्का मारा फिर कुचल दिया। आसपास की दुकानों और ढाबों पर मौजूद लोग उधर दौड़े मगर सोनू की जान चली गई थी। लोगों ने भाग रहे ट्रक को घेरकर ड्राइवर को दबोच लिया। उसे पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। हादसे की खबर पाकर सोनू के परिवार के लोग पहुंच गए। मां संगीता और भाई गुरुप्रसाद तथा संतोष रोते-कलपते रहे।
दूसरी घटना बृहस्पतिवार रात शहर में कीडगंज इलाके की है। बिहार में रोहतास जिले का भीम पांडेय (35) यहां मुटठीगंज की एक दाल मिल में काम करता था। वह कीडगंज क्षेत्र में किराए के कमरे में रहता था। बृहस्पतिवार रात में वह दाल मिल से आर्य कन्या चौराहा होते हुए पैदल कमरे की ओर लौट रहा था। वह डॉ.कौशल कान्वेंट स्कूल के करीब पहुंचा तभी सामने से आए ट्रक ने अनियंत्रित होकर उसे रौंद दिया। हादसे के फौरन बाद ड्राइवर ट्रक से कूदकर भाग गया। कुछ देर बाद मृतक की पहचान भीम के रूप में हुई। एसओ रविभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि खबर पाकर रोहतास से उसके परिवार के लोग इलाहाबाद रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें