फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन कर बाहर बुलाया और वैन में उठा ले गए

Wed, 09 Jul 2014 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के लोहिया मार्ग के रहने वाले व्यापारी कंचित दुआ को सोमवार देर रात लोगों ने फोन कर पैसे देने के लिए घर के बाहर बुलाया और वैन में अगवा कर अज्ञात स्थान पर ले गए। अगवा करने वालों ने उसे जमकर पीटा और कान की बालियां, चेन, अंगूठी तथा 1200 रुपये छीन लिए। वह बदमाशों के चंगुल से छूटा तो सीधे सिविल लाइंस थाने पहुंच गया। पहले तो उसने बताया कि उसे इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एक हॉस्टल में ले जाया गया और कमरा बंद करने के बाद पीटा गया लेकिन बाद में वह आरोपों से मुकर गया। उसने अज्ञात युवकों के खिलाफ अगवा करने, लूटपाट, जान से मारने की कोशिश करने, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया।
विज्ञापन

पिटाई से कंचित के मुंह और नाक से खून निकलने लगा था। उसका चेहरा और एक आंख भी सूज गया था। उसे लोहे की रॉड के साथ ही लात घूसों से भी जमकर पीटा गया था। उसने पहले सिविल लाइंस में रेस्टोरेंट चलाने वाले युवक और उसके दोस्तों पर अगवा करने का आरोप लगाया था लेकिन एफआईआर में इसका जिक्र नहीं किया। पुलिस ने रात में उसका मेडिकल कराने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया। कंचित यह भी नहीं बता पा रहा था कि उसको छोड़ा कहां गया। पुलिस के मुताबिक मारपीट की वजह साफ नहीं है। युवक कई बार अपने बयान से पलटा। उसे चोटें आई थीं, इसलिए मुकदमा लिख लिया गया है। पीटने वालों की पहचान की जा रही है। विवाद के पीछे एक लड़की का नाम भी सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें