फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एल्डर कमेटी कराए अधिवक्ता संघ का चुनाव: हाईकोर्ट

Sat, 25 May 2013 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। जिला अधिवक्ता संघ को लेकर मौजूदा कार्यकारिणी और एल्डर कमेटी के बीच चल रही रार खत्म हो गई है। हाईकोर्ट ने इस मामले का पटाक्षेप करते हुए एल्डर कमेटी को अविलंब चार्ज लेने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने समय से चुनाव पूरा कराने को भी कहा है। इस संबंध में सहायक रजिस्टार चिट फंड एंड सोसाइटीज के 24 और 27 अप्रैल के आदेश को भी शून्य करार दे दिया है।
विज्ञापन

अधिवक्ता अंशू कुमार की याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति पंकज मित्तल ने कहा कि जिला अधिवक्ता संघ नियमावली के नियम 15 और 50 से साफ है कि 31 मार्च के बाद कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त हो गया है। इसलिए एल्डर कमेटी की जिम्मेदारी है कि वह तत्काल चार्ज लेकर चुनाव प्रक्रिया आरंभ करा दे। याचिका में सहायक रजिस्ट्रार सोसाइटीज के 27 अप्रैल के आदेश को चुनौती दी गई। सहायक रजिस्ट्रार ने अधिवक्ता संघ का कार्यकाल 30 मई तक मानते हुए अपने 24 अप्रैल के आदेश को निरस्त कर दिया था। नियमावली का हवाला देकर कोर्ट ने कहा है कि संघ का कार्यकाल एक अप्रैल से प्रारंभ होकर अगले वर्ष की 31 मार्च को समाप्त हो जाता है। इस तिथि के बाद एल्डर कमेटी के संघ के सभी अधिकार स्वत: प्राप्त हो जाते हैं।
उल्लेखनीय है कि जिला अधिवक्ता संघ से चार्ज लेने की पहल एल्डर कमेटी ने अप्रैल माह में ही की थी। इसे लेकर मामला सहायक रजिस्ट्रार के पास भी गया था। सहायक रजिस्ट्रार ने एल्डर कमेटी को चार्ज लेने को कहा पर कार्यकारिणी के प्रत्यावेदन पर अपना आदेश संशोधित कर दिया। इसके बाद मामला हाईकोर्ट चला गया।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश का होगा पालन: विनोद चंद
इलाहाबाद। हाईकोर्ट का आदेश आने के बाद एल्डर कमेटी के अध्यक्ष विनोद चंद दुबे ने कहा है कि न्यायालय का आदेश का पालन किया जाएगा और चुनाव संबंधी प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें