फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना को बचाएंगे नाविक, मछुआरे

Mon, 15 Apr 2013 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनी। यमुना को प्रदूषण मुक्त करने के लिए मछुआराें ने बड़ी पहल की है। केंद्र सरकार और पर्यावरणविदों की मुहिम से अलग मछुआरों तथा नाविकों ने यमुना में प्रदूषण रोकने के लिए गांव-गांव अलख जगाना शुरू किया है। नाविकों, मछुआरों ने तय किया है कि अब आसपास के गांव के लोग नदी में शव प्रवाहित नहीं करेंगे। शव को नदी से दूर जलाएंगे या दफनाएंगे। जिनके पास जलाने या दफनाने को पैसे नहीं होंगे, नाविक, मछुआरे चंदा कर उनकी सहायता करेंगे। नाविकों, मछुआरों का कहना है कि आगरा, मथुरा, कौशाम्बी, मिर्जापुर, वाराणसी, बलिया के मछुआरों से मिलकर उन्हें इस मुहिम में शामिल करेेंगे ताकि यमुना के साथ गंगा से प्रदूषण की समस्या आंशिक तौर पर ही सही, ठीक हो। नाविकों, मछुआरों के कई संगठनों के साथ क्षेत्र की कुछ सामाजिक संस्थाएं भी इस मुहिम में उनका सहयोग कर रही हैं।
विज्ञापन

यमुना के सुजावन देव घाट पर रविवार को मछुआरों, नाविकाें ने बैठक की और यमुना से प्रदूषण कम करने के लिए मुहिम चलाने का फैसला लिया। बैठक में बीकर, कंजासा, लवानिया, घूरपुर, ललिया, पनासा समेत आसपास के कई गांवों के लोग शामिल हुए। सभी ने मिलकर निर्णय लिया कि वे यमुना में शव नहीं बहाएंगे और दूसरों को भी इससे रोकेंगे। साथ ही दाहसंस्कार और दफनाने के लिए लोगों की मदद भी करेंगे। नाविकों ने बताया कि उनकी यह मुहिम केवल यमुनापार तक सीमित नहीं है। यमुना से जुड़े दूसरे जिलों में भी लोगों को इसके लिए तैयार किया है। नाविकों, मछुआरों ने यमुना बचाओ नाविक संघर्ष समिति के नेतृत्व में आगरा, मथुरा, कौशाम्बी में भी बैठक की है। यमुना के साथ गंगा के लिए भी मुहिम चलेगी।
रोज बहाई जाती हैं दो दर्जन से अधिक लाशें
यमुनापार के ग्रामीणों की मानें तो मझियारी, अमिलिया तरहार, नौढ़िया तरहार, सेमरी, घूरपुर, भीटा, जगदीशपुर, बसवार समेत कौशाम्बी के यमुना घाटों से रोजाना दो दर्जन से अधिक लाशें बहा दी जाती हैं। देवरिया गांव के विनोद गोस्वामी, मुकेश निषाद, मंजीत निषाद का कहना है कि यमुना नदी में लाश फेंकने के बाद वह घाट के किनारे तैरती रहती थी, जिसे जानवर नोंचते हैं। इससे नदी में गंदगी फैलती है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य और अखिल भारतीय किसान यूनियन सभा के सदस्य सुरेश निषाद ने बताया कि मछुआरों, नाविकों की इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने अपने सदस्यों से भी सहयोग को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें