फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन स्थलों का होगा जीर्णोद्धार

Mon, 25 Feb 2013 12:11 PM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने रविवार को कुंभ मेला क्षेत्र में पर्यटन विभाग सहित अन्य विभागों की तरफ से की गई व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह कुंभ के दौरान इलाहाबाद में पर्यटकों के लिए विशेष कॉटेज तैयार किए गए, उसी तर्ज पर आगरा एवं अन्य पर्यटन स्थलों पर भी आवासीय परिसर तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन


इलाहाबाद, वाराणसी सहित तमाम जिलों में पर्यटन स्थलों का जीर्णोद्धार भी कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं तैयार की जा रही हैं, जिन पर जल्द ही काम शुरू करा दिया जाएगा। कहा कि सारनाथ एवं आगरा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाएं बनाई गई हैं।

आगरा में तकरीबन 25 करोड़ की योजना प्रस्तावित है। उन्होंने इलाहाबाद के पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिए कि त्रिवेणी दर्शन होटल पर दो स्टीमर भी रखे जाएं ताकि होटल में ठहरने वाले पर्यटकों को संगम तक पहुंचने में कोई दिक्कत न हो। यह भी कहा कि कुंभ में जो स्विस कॉटेज लगाए गए हैं, मेले के बाद वे आगरा ताज खेमा में लगाए जाएंगे ताकि वहां रुकने वाले पर्यटक भारतीय संस्कृति से भली-भांति परिचत हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें