फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्य तिथि राष्ट्रपिता के आदर्शों पर चलने का संकल्प

Thu, 31 Jan 2013 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर इलाहाबाद संग्रहालय में श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ‘गांधी की प्रासंगिकता: कल-आज और कल’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। पुण्यतिथि पर गांधी स्मृति वाहन पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

संग्रहालय के निदेशक राजेश पुरोहित ने कहा कि गांधी जी की शहादत शारीरिक नहीं बल्कि विचारों की हत्या थी। उनका चिंतन आज भी प्रासंगिक है। संग्रहालय के प्रदर्शनी प्रभारी ओंकार वानखेड़े ने गांधी जी को त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति बताया। डॉ. श्रीरंजन शुक्ल ने गांधी जी के सत्य अहिंसा के आदर्शों की चर्चा की। डॉ. सुनील गुप्ता ने गांधी के आदर्शों पर चलने की सीख दी। संचालन प्रभाकर पांडे ने किया।
बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की ओर से महाकुंभ क्षेत्र में गांधी जी की पुण्यतिथि पर प्रार्थना सभा के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर हनुमान गढ़ी अयोध्या के आचार्य धर्मदास ने गांधी के आदर्शों पर चलने की सीख दी। इस मौके पर रीजनल बैंक मैनेजर एसके मित्रा ने गांधी के सत्य अहिंसा पर चलने की सीख दी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की डॉ. अर्चना शर्मा ने रक्तदान के महत्व पर चर्चा की। कार्यक्रम को बैंक अधिकारी एपी मिश्र तथा एचके शुक्ल ने संबोधित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें