फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर आबरू लूटी, व्यापारी को जेल

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। शादी का झांसा देकर एक महिला का यौन उत्पीड़न, बलात्कार और उसकी प्रापर्टी हड़पने के मामले में एक व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला के विरोध करने पर व्यापारी ने उसे धमकी दी थी। महिला की शिकायत पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। मामले को लेकर चौक के तमाम व्यापारी महिला थाने में जमा रहे। मामला हाईप्रोफाइल परिवार से जुड़ा है।
विज्ञापन

कोठा परचा की रहने वाली शर्मिला (बदला हुआ नाम) के पति की दस साल पहले मौत हो गई थी। खोवा मंडी चौक में रहने वाले व्यापारी नंदलाल श्रीवास्तव का शर्मिला के घर आना-जाना था। शर्मिला के मुताबिक, नंद लाल ने शादी का झांसा देकर रिश्ते बनाए। यौन उत्पीड़न के बाद प्रापर्टी अपने नाम करानी शुरू कर दी। शादी के नाम पर कई बार आबरू लूटी। जब शादी का दबाव बढ़ने लगा तो उसने धमकी देनी शुरू कर दी। यह सिलसिला कई साल चला। लाखों की प्रापर्टी हड़पे जाने के बाद शर्मिला ने पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई। शर्मिला की तहरीर पर महिला थाने में नंद लाल पुत्र मिश्री लाल के खिलाफ बलात्कार, धोखाधड़ी और धमकी का केस दर्ज हो गया। पुलिस ने छापामारी कर बुधवार को नंदलाल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। नंदलाल शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं।
शादी का झांसा देकर नंदलाल ने आबरू लूटी, महिला की लाखों की प्रापर्टी भी हड़प ली। बाद में उसे धमकी देने लगा। मुकदमा दर्ज कर नंदलाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रीता सिंह, एसओ महिला थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें