फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईटी एसपी को पीड़ित लड़कियो से मुलाकात की अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया शेल्टर होम मामला
विज्ञापन

----------------------------------------
एसआईटी एसपी को पीड़िताओं से मुलाकात की अनुमति
0 महिला अधिकारी की मौजूदगी में करनी होगी मुलाकात
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। देवरिया शेल्टर होम में लड़कियों के यौन शोषण के मामले की जांच कर रही एसआईटी के एसपी को हाईकोर्ट ने पीड़ित लड़कियों से मुलाकात की सशर्त अनुमति दी है। एसपी ने कोर्ट में अर्जी देकर मामले की शिकायत करने वाली चार पीड़िताओं से पूछताछ की अनुमति मांगी है। हाईकोर्ट ने एसपी को लड़कियों से मुलाकात करने की अनुमति दी है, मगर यह मुलाकात महिला न्यायिक अधिकारी हाईकोर्ट में संयुक्त निबंधक (गोपनीय) सोमप्रभा की मौजूदगी में होगी।
विज्ञापन

मामले की सुनवाई मुख्य न्यायमूर्ति डीबी भोसले और न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की पीठ कर रही है। कोर्ट के आदेश पर पीड़ित लड़कियों को अज्ञात स्थान पर रखा गया है तथा कोर्ट का सख्त निर्देश है कि उनकी इजाजत के बिना किसी को भी लड़कियों से मुलाकात न करने दी जाए। बता दें कि देवरिया शेल्टर होम मामले का खुलासा इन्हीं चार लड़कियों की शिकायत पर हुआ था। कोर्ट ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए दोषी शेल्टर होम संचालकों सहित उन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का निर्देश दिया है, जो वहां पर लड़कियों को भेजा करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें