फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलमंत्री पीयूष गोयल के आज इलाहाबाद आने की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलमंत्री पीयूष गोयल के आज इलाहाबाद आने की संभावना
विज्ञापन

रेलमंत्री के संभावित आगमन के मद्देनजर जंक्शन का एजीएम ने किया निरीक्षण
इलाहाबाद। रेलमंत्री पीयूष गोयल शनिवार को इलाहाबाद आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि रेलमंत्री कुंभ मेले के मद्देनजर किए जा रहे कार्यों का जायजा शनिवार को लेंगे। उनके इलाहाबाद आने के संभावित कार्यक्रम को देखते हुए शुक्रवार को जंक्शन पर दिन भर रेल महकमा स्टेशन परिसर को चमकाने पर लगा रहा। खुद अपर महाप्रबंधक अरुण मलिक भी शुक्रवार की शाम अचानक जंक्शन पहुंच गए। उन्होंने कुंभ के मद्देनजर किए जा रहे तमाम कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन

दरअसल रेलमंत्री शुक्रवार को भोपाल में थे। शनिवार को उनके रांची जाने का भी कार्यक्रम है। उनके रांची से ही इलाहाबाद आने की चर्चा शुक्रवार को रेल महकमे में रही। बताया जा रहा है कि वह कुंभ के कार्यों को देखने के साथ ही क्राउड मैनेजमेंट पर अफसरों के साथ बैठक कर सकते हैं। उनके संभावित आगमन को देखते हुए दोपहर बाद से ही जंक्शन को चमकाने का काम शुरू कर दिया गया। शाम को उत्तर मध्य रेलवे के अपर महाप्रबंधक अरुण मलिक भी जंक्शन पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने जंक्शन पर बन रहे निर्माणाधीन यात्री आश्रय स्थल, स्कॉई वॉक, निर्माणाधीन फुट ओवर ब्रिज आदि का निरीक्षण किया। उनके साथ वरिष्ठ मंडल इंजीनियर अतुल गुप्ता, उप मुख्य इंजीनियर ब्रिज पीके आजाद, मंडल अभियंता आईपीएस यादव, स्टेशन मैनेजर राजाराम राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें