फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC :अभ्यर्थी न मिलने से चिकित्साधिकारी के 87 फीसदी पद रह गए खाली, आयोग ने जारी किया परिणाम

Fri, 17 May 2024 01:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

केवल पांच पदों पर अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया गया है, जिनमें चिकित्साधिकारी न्यूरो फिजिशयन के चार और चिकित्साधिकारी नेफ्रोलॉजिस्ट का एक पद शामिल है। चिकित्साधिकारी न्यूरो फिजिशियन के 19 पदों पर सीधी भर्ती के लिए इंटरव्यू 14 मई का आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
यूपीपीएससी। UPPSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश (एलोपैथी) के तहत चिकित्साधिकारी ग्रेड-2 (स्तर-2) के 39 पदों पर सीधी भर्ती का परिणाम बृहस्पतिवार को जारी कर दिया। अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण 87 फीसदी पद खाली रह गए।

विज्ञापन


केवल पांच पदों पर अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया गया है, जिनमें चिकित्साधिकारी न्यूरो फिजिशयन के चार और चिकित्साधिकारी नेफ्रोलॉजिस्ट का एक पद शामिल है। चिकित्साधिकारी न्यूरो फिजिशियन के 19 पदों पर सीधी भर्ती के लिए इंटरव्यू 14 मई का आयोजित किया गया था। इनमें 10 पद अनारक्षित, पांच पद अन्य पिछड़ा वर्ग, तीन पद अनुसूचित जाति एवं एक पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित है।

इनमें से चार पदों पर सर्वेश चौधरी, अतुल पांडेय, अर्पित अग्रवाल एवं नागेंद्र प्रताप वर्मा को चयनित घोषित किया गया है। आयोग के संयुक्त सचिव विनोद सिंह के अनुसार अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण अनारक्षित वर्ग के बाकी छह पद, ओबी श्रेणी के पांच पद, एससी श्रेणी के तीन और ईडब्ल्यूएस श्रेणी एक पद खाली रह गया।
विज्ञापन


वहीं, चिकित्साधिकारी नेफ्रोलॉजिस्ट के 20 पदों (नौ पद अनारक्षित श्रेणी, पांच पद अन्य पिछड़ा वर्ग, चार पद अनुसूचित जाति एवं दो पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) में से केवल एक अनारक्षित पद पर लक्ष्य कुमार को चयनित घोषित किया गया है। इन पदों पर भी भर्ती के लिए साक्षात्कार 14 मई को कराया गया था। अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण 19 पद खाली रह गए। आयोग ने रिक्त पदों के पुनर्विज्ञापन की संस्तुति की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें