शनिवार को जीआरपी की ओर से संदिग्ध वस्तुओं की तलाशी के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर 4-5 के फुट ओवर ब्रिज के स्लोब के पास से एक काले रंग का सूटकेस बरामद किया गया।
जीआरपी व आयकर विभाग की टीम की ओर से संयुक्त रूप से चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान शुक्रवार की शाम प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर चार से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से एक काले सूटकेस में 81.20 लाख रूपए नगद बरामद हुआ है। वहीं इतनी बड़ी रकम की कोई पुख्ता जानकारी न दिए जाने केकारण रेलवे पुलिस ने मामला आयकर विभाग को सौंप दिया है। जिसके बाद आयकर की टीम पूछताछ में जुट गई है।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम अंकित सेठ (25) बताया जो कि मुंबई का रहने वाला है और सोने के आभूषणों का व्यापारी है। उसका व्यापार के सिलसिले में अधिकतर मुंबई से प्रयागराज आना जाना रहता है। इसी सिलसिले में वह यहां आया था। वहीं जीआरपी इंस्पेक्टर राम मोहन राय ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ जब रुटीन चेकिंग कर रहे थे, तब यह व्यक्ति प्लेटफार्म नंबर चार पर संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया।
जब इसकी तलाशी ली गई तो भारी संख्या में कद रूपये बरामद हुए। जांच टीम में आयकर निदेशक संदीप सिंह, प्रभारी संतोष मालवीय, आयकर निरीक्षक संजय कुमार मेहता, आयकर निरीक्षक अर्पित कौशल, जीआरपी उप निरीक्षक अजीत कुमार शुक्ला, पवन श्रीवास्तव, रियाजुद्दीन, महमूद अहमद, नीरज राय मौजूद रहे।