फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: 20 केंद्रों पर 7633 अभ्यर्थी आज होगी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए की परीक्षा शनिवार को जिले के 20 केंद्रों पर होगी। सुबह 10 से 12 बजे तक चलने वाली परीक्षा में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से 7633 अभ्यर्थी शामिल होंगे। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे के अलावा कड़ी निगरानी के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की है।
विज्ञापन

भर्ती-2023 के तहत कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 1,129 पदों पर 1,01,396 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इनमें से 7633 अभ्यर्थी शहर के 16 और गंगानगर में एक और यमुनानगर में तीन केंद्रों पर परीक्षा देंगे। सुरक्षा के मद्देनजर दो-दो उप निरीक्षकों के संग ही अन्य टीमों की तैनाती की गई है।
सॉल्वर गैंग पर कड़ी निगरानी
परीक्षा में सॉल्वर गैंग से बचने के लिए जिले की पुलिस तो सक्रिय है, साथ ही एसटीएफ भी अलर्ट पर हो गई है। एसटीएफ की अलग-अलग टीमें गिरोह पर कड़ी निगरानी रख रही है। साथ ही अपने खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया है।
विज्ञापन




यहां होगी परीक्षा
आर्य इंटर कॉलेज मुट्ठीगंज, सीएवी इंटर कॉलेज सिविल लाइंस, कर्नलगंज इंटर कॉलेज, क्रॉस्थवेट गर्ल्स कॉलेज बाई का बाग, डीएवी इंटर कॉलेज मीरापुर, जीजीआईसी फाफामऊ, गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज कटरा, हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय महाविद्यालय, हिंदू महिला विद्यालय सिविल लाइंस, भारत स्काउट चैथम लाइंस, ईश्वर शरण बालिका इंटर कॉलेज गोविंदपुर, ईश्वर शरण इंटर कॉलेज सलोरी, जमुना क्रिश्चियन इंटर कॉलेज मुट्ठीगंज, केपी इंटर कॉलेज, जार्जटाउन, केसर विद्यापीठ इंटर कॉलेज चौक, किदवई मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज हिम्मतगंज, राधारमण इंटर कॉलेज दारागंज, शिवचरन दास कन्हैया लाल इंटर कॉलेज अतरसुइया, इलाहाबाद एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट इंटर कॉलेज नैनी महेवा केंद्रों पर परीक्षा होगी।
सहायक उप निरीक्षक की परीक्षा कल
उत्तर प्रदेश पुलिस में सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) और सहायक उप निरीक्षक (लेखा) पदों के लिए परीक्षा रविवार को होगी। इसमें भी प्रदेश के अलग-अलग जिलों से करीब 3300 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षा जिले के नौ केंद्रों पर सुबह 10 से 12:30 बजे तक होगी। पुलिस अफसरों ने बताया कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है, इसके बिना उम्मीदवारों को परीक्षा परिसर में प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें