फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविवि की प्रवेश परीक्षा में 72 फीसदी रही उपस्थिति

Mon, 05 Oct 2020 07:55 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रयागराज। इविवि में प्रोफेशनल पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए रविवार को ऑनलाइन मोड में आयोजित परीक्षा में 72.16 फीसदी अभ्यर्थियों ने उपस्थित दर्ज कराई। पांच अक्तूबर को प्रवेश परीक्षा का आखिरी दिन है। इसके बाद प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सबसे पहले स्नातक की प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी होने की उम्मीद है। इविवि प्रशासन इस बार प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन कराने की तैयारी में है।
विज्ञापन


रविवार को सुबह 9.30 से 11.30 बजे की पहली पाली में बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन और मास्टर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन की प्रवेश परीक्षा थी। वहीं, दोपहर दो से चार बजे की दूसरी पाली में बीए इन फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी, बीवोक इन फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी, दो वर्षीय एडवांस डिप्लोमा इन फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी, एमवोक इन फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशंस की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कुल 1437 अभ्यर्थी पंजीकृत थे और इनमें से 1037 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। प्रवेश परीक्षा राज्यों के नौ शहरों प्रयागराज, गोरखुपर, लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, झांसी, दिल्ली, पटना एवं कोलकाता के 12 केंद्र में आयोजित की गई।

पहली पाली की प्रवेश परीक्षा के लिए 1190 अभ्यर्थी पंजीकृत थे और इनमें से 848 अभ्यर्थियों यानी 71.26 फीसदी ने उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं, दूसरी पाली की प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकृत 247 में से 189 अभ्यर्थी यानी 76.52 फीसदी अभ्यर्थी उपस्थित रहे। दूसरी पाली की प्रवेश परीक्षा में पहली पाली के मुकाबले उपस्थिति बेहतर रही। पहली पाली में सर्वाधिक 76.98 फीसदी उपस्थिति प्रयागराज में रहीं। जबकि, दूसरे नंबर पर 70.45 फीसदी उपस्थिति गोरखपुर में रही। वहीं, दूसरी पाली में भी कोलकाता में उपस्थिति शतप्रतिशत रही। दरअसल, वहां से केवल एक छात्र पंजीकृत था और वह प्रवेश परीक्षा में शामिल हुआ। गोरखपुर में 10 में से नौ अभ्यर्थी यानी 90 फीसदी प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए। जबकि, प्रयागराज में 77.37 फीसदी उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें