फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह तय करेंगे मेरा राजनीतिक भविष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
अमित शाह तय करेंगे मेरा राजनीतिक भविष्य : विजय बहुगुणा
विज्ञापन

0 दस मई तक बहन रीता बहुगुणा का चुनाव प्रचार करेंगे उत्तराखंड के पूर्व सीएम
0 कहा, यूपी के परिणाम रहेंगे चौंकाने वाले, भाजपा के पक्ष में ही आएंगे नतीजे
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। एक सवाल के जवाब में उत्तराखंड के पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने रविवार को कहा कि उनका राजनीतिक सफर आगे क्या होगा यह निर्णय भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को लेना है। फिलहाल, उनका ध्यान अभी अपनी बहन डॉ. रीता बहुगुणा जोशी के चुनाव प्रचार पर ही केंद्रित है। इसके लिए दस मई तक वह प्रयागराज में ही हैं। कहा, देश में लोग इस बार नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोटिंग कर रहे हैं। इसका सीधा फायदा भाजपा प्रत्याशियों को मिल रहा है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस स्थित एक होटल में संवाददाताओं से मुखातिब उत्तराखंड के पूर्व सीएम विजय बहुगुणा ने विपक्ष को भी निशाने पर लिया। कहा, विपक्ष में एकजुटता नहीं है। क्षेत्रीय दलों एवं राष्ट्रीय दल में कहीं भी राज्यों में समन्वय दिखाई नहीं दे रहा है। मोदी के सामने कौन, अभी यही विपक्ष तय नहीं कर पा रहा है। पहले भी देवगौड़ा, इंद्र कुमार गुजराल, चंद्रशेखर की मिली जुली सरकारें बनी। उनका अंजाम क्या रहा, यह सब जानते हैं। आज 20-20 सीटों पर भी चुनाव लड़ने वाले दल के नेता पीएम बनने का ख्वाब देख रहे हैं। अब तक चार चरणों के चुनाव में भाजपा को स्थायी सरकार के लिए वोट मिल रहा है। नोटबंदी का मुद्दा यूपी चुनाव के पहले भी उठाया गया था, लेकिन यहां सपा-कांग्रेस गठबंधन और बसपा का सूपड़ा साफ हो गया था। विपक्ष सत्ता के लिए पागल हुआ जा रहा है, लेकिन जनता जागरूक है। केंद्र में एनडीए सरकार बनना तय है। कहा कि यूपी के नतीजे इस बार भी चौंकाने वाले ही होंगे। नतीजे भाजपा केे पक्ष में ही आएंगे। विजय बहुगुणा ने अमित शाह को राजनीतिक चाणक्य भी बताया। कहा कि उन्होंने हर सीट पर जिताऊ उम्मीदवार उतारे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें