फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईईआरटी में खाली रह गई 70 सीटें, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कोटे में आरक्षित सीटों पर नहीं मिले अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
आईईआरटी में खाली रह गई 70 सीटें, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कोटे में आरक्षित सीटों पर नहीं मिले अभ्यर्थी
विज्ञापन

प्रयागराज। इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड रूरल टेक्नोलाजी (आइईआरटी) में प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। विभिन्न ब्रांचों में कुल 70 सीटें खाली रह गईं, यह सीटें स्वतंत्रता सेनानियों के लिए आरक्षित थीं।
प्रवेश सचिव डॉ. केबी सिंह के मुताबिक नए शैक्षणिक सत्र में तीन वर्षीय डिप्लोमा इंजीनियरिंग की 13 ब्रांचों में कुल 975 सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन मांगा गया था। 13 केंद्रों पर आफलाइन माध्यम से प्रवेश परीक्षा कराई गई थी। प्रवेश परीक्षा में कुल 4938 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसके अलावा दो वर्षीय डिप्लोमा पीडीसीए (पोस्ट डिप्लोमा इन कम्प्यूटर एप्लिकेशन) में 30 व मैनेजमेंट की तीन ब्रांचों में 225 सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन मांगे गए थे। डिप्लोमा इंजीनियरिंग के सभी 13 ब्रांचों में 75-75 सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। विभिन्न ब्रांचों में कुल 70 सीटें खाली रही गईं। इस लिहाज से कुल 970 सीटों के सापेक्ष 905 पर अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस ब्रांच में कितने दाखिले
सिविल इंजीनीयरिंग में 74, सिविल (सीटी) में 71, आरएचई में 70, इलेक्ट्रिकल में 73, इलेक्ट्रानिक्स में 68, आइसी में 66, आटोमोबाइल में 70, पावर प्लांट में 68, प्रोडक्शन में 71, रेफ्रिजरेशन में 67, टूल में 70, ट्यबवेल में 70 और प्लास्टिक इंजीनियरिंग में कुल 67 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें