फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

695 शिक्षामित्र बन गए सहायक अध्यापक

Sat, 02 May 2015 02:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद जिले के 695 शिक्षामित्रों को शुक्रवार को सहायक अध्यापक बनाने का नियुक्ति पत्र जारी हो गया। नियुक्ति पत्र पाने वालों में 419 महिला एवं 276 पुरुष शिक्षामित्र शामिल हैं। गांव के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षामित्र की नियुक्ति पाने के साथ ही शिक्षामित्रों ने मन में सहायक अध्यापक बनने का सपना था, वह शुक्रवार को नियुक्ति पत्र मिलने के साथ पूरा हो गया।
विज्ञापन


सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय में सभी पुरुष शिक्षामित्रों को जिनकी जन्म तिथि फरवरी 1981 तक थी को नियुक्ति पत्र मिला, गंगापार एवं नगर क्षेत्र की सभी महिला शिक्षामित्र जिनकी जन्म तिथि फरवरी 1981 है को नगर शिक्षा अधिकारी कार्यालय सीपीआई कैंपस, स्वरूपरानी अस्पताल के पास नियुक्ति पत्र दिया गया। जमुनापार क्षेत्र की सभी महिला शिक्षामित्रों जिनकी जन्म तिथि फरवरी 1981 है को डायट में नियुक्ति पत्र मिला।

नियुक्ति पत्र लेने के लिए महिला शिक्षामित्र अपने पति एवं रिश्तेदारों के साथ पहुंचीं। शहर, यमुनापार एवं गंगापार  की महिला शिक्षामित्र नियुक्ति पत्र पाने के लिए 10 बजे कार्यालय खुलते ही नगर शिक्षाधिकारी एवं डायट पहुंच गई थीं। जिले में 1823 शिक्षामित्रों को नियुक्ति पत्र पाना था, लेकिन जिले में सहायक अध्यापकों के पद खाली नहीं होने से मात्र 695 शिक्षामित्र सहायक अध्यापक बन पाए। बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में पुरुष शिक्षामित्रों की नियुक्ति रोस्टर के आधार पर नहीं करने से विवाद खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी की जन्मतिथि गलत भर देने से नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल उठाए जाने पर बीएसए ने जन्मतिथि में संशोधन करके देर रात नई सूी जारी कर दी। इसमें कुछ पुरुष शिक्षामित्रों के पहले से आवंटित विद्यालय बदल गए हैं। बीएसए ने बताया कि संबंधित बीआरसी को सुबह संशोधित सूचना भेज दी जाएगी। शनिवार को शिक्षामित्रों को विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने पर कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें