फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60/65 कटआफ पर ही होगी 69000 शिक्षक भर्ती, 3 माह के भीतर प्रक्रिया पूरी करने का हाईकोर्ट का निर्देश

Wed, 06 May 2020 12:42 PM IST
विनोद सिंह news desk amar ujala, prayagraj
विज्ञापन
court - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
69000 शिक्षक भर्ती को लेकर लखनऊ खंडपीठ के  न्यायमूर्ति पंकज कुमार जायसवाल और न्यायमूर्ति करुणेश सिंह पवार की अध्यक्षता वाली बेंच ने सरकार द्वारा तय किए गए मानकों 60/ 65 पर लगाई मोहर।  3 महीने के अंदर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने का दिया आदेश। प्रयागराज में शिक्षक भर्ती के अभ्र्यर्थियों ने प्रसन्नता जाहिर की है। उनका कहना है सरकार का फैसला सराहनीय है।
विज्ञापन


69000 शिक्षक भर्ती मामले में सरकार को मिली बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में  प्रदेश के प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक शिक्षकों की भर्ती मामले में राज्य सरकार समेत अन्य अभ्यर्थियों की विशेष अपीलों पर बुधवार सरकार के हित मे फैसला दिया। कोर्ट ने कट आफ अंक बढ़ाने के सरकार के फैसले को बताया सही। 3 महीने में भर्ती प्रक्रिया पूरा करने को कहा। अदालत ने गत 3 मार्च को सुनवाई  पूरी करने के बाद फैसला सुरक्षित कर लिया था।


अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग के लिए 60% और सामान्य वर्ग के लिए 65% कट ऑफ के आधार पर जारी होगा परिणाम। चार लाख से अधिक अभ्यर्थियों को था उच्च न्यायालय की खंडपीठ के फैसले का इंतजार।  आगामी 1 सप्ताह में जारी हो सकता है 69000 सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा का परिणाम।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें