69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती की चयन सूची आज रात तक जारी हो सकती है। अगर आज लिस्ट जारी नहीं पाई तो सोमवार सुबह जारी होगी। 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती की काउंसलिंग के लिए मेरिट तैयार करने का काम बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय में तेजी से चल रहा है। हालांकि, लॉकडाउन के चलते कार्यालय में कम स्टाफ आ रहा है, जिससे काम प्रभावित भी है।
इसके बावजूद इस बात के पूरे आसार हैं कि आज मेरिट जारी कर दी जाएगी। लेकिन, विभागीय सूत्रों का कहना है कि यदि किसी कारण ऐसा नहीं हो पाया तो सोमवार को मेरिट हर हाल में जारी कर दी जाएगी।
आपको बता दें कि बेसिक शिक्षा परिषद की तरफ से 17 मई को जारी टाइमटेबल के मुताबिक 31 मई को जिलेवार आवंटन लिस्ट जारी होनी थी, लेकिन बाद में मोबाइल नंबर
संशोधन के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि दो दिन बढ़ा दी गई, जिसकी वजह से देरी हो सकती है।
चयनितों को यात्रा में न रोकने का निर्देश
प्रदेश की अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार की ओर से सभी जिलाधिकारियों को लिखे पत्र में कहा गया कि शिक्षक भर्ती काउंसलिंग में शामिल होने जा रहे किसी अभ्यर्थी को कहीं रोका न जाए।