फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलीप मिश्रा को जेल भेजने के बाद पुलिस मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर समेत कई अन्य की तलाश में

Sun, 31 May 2020 01:25 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news: Dilip Mishra - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

नैनी निवासी सेवा भारती के पदाधिकारी व सपा नेता की हत्या की सुपारी देने वाले दिलीप मिश्रा को जेल भेजने के बाद पुलिस अब कई अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। इसमें मुख्तार अंसारी के गुर्गे समेत तीन अन्य भी शामिल हैं।

विज्ञापन


दिलीप के लवायन कला स्थित स्कूल से एक लाख के इनामी व खान मुबारक गैंग के शूटर नीरज सिंह ने खुलासा किया था कि दिलीप ने उसे दो लोगों की हत्या की सुपारी दी थी। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि दिलीप से नीरज को मिलवाने में मुख्तार अंसारी के गुर्गे व सुल्तानपुर निवासी युवक ने मदद की। ऐसे में पुलिस उनकी भी तलाश में जुट गई है। उधर, खान मुबारक गिरोह के एक सदस्य व सेवा भारती के पदाधिकारी व सपा नेता की रेकी करने वाले दो लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन

prayagraj news: Dilip Mishra - फोटो : prayagraj

हत्या तक पहुंची बात, लेकिन पुलिस को कभी नहीं दी सूचना

इस मामले में एक चौंकाने वाली बात यह है कि सेवा भारती के पदाधिकारी व दिलीप के बीच रंजिश कुछ इस कदर बढ़ी कि बात हत्या की सुपारी देने तक पहुंच गई। लेकिन, इस रंजिश के बाबत दिलीप व सेवा भारती के पदाधिकारी की ओर से कभी पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई। सीओ करछना आशुतोष तिवारी का कहना था कि किसी तरह के विवाद की जानकारी पूर्व में कभी पुलिस को नहीं दी गई।

गफलत में पकड़ा गया नीरज

इस मामले को लेकर एक चर्चा और है कि जिस शूटर नीरज को पुलिस जाल बिछाकर पकड़ने का दावा कर रही है, वह किस्मत से हाथ लग गया। दरअसल, पुलिस को दिलीप के लवायन कला स्थित स्कूल से सरायइनायत में 15 दिन पहले हुई फायरिंग के मामले में वांछित आरोपी के होने की सूचना मिली थी। यही वजह है कि औद्योगिक क्षेत्र के साथ ही सरायइनायत पुलिस मौके पर दबिश देने पहुंची। वहां फायरिंग मामले का वांछित तो नहीं मिला लेकिन पुलिस के हाथ नीरज लग गया। शक होने पर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू हुई तो पता चला कि नीरज एक लाख का इनामी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें