उधर, सीएमओ डॉ. प्रभाकर राय की ओर से जारी सूचना के मुताबिक संक्रमित लोगों के मुकाबले अब तक 26686 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। शनिवार को 35 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। इसमें 24 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है। जबकि, 11 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। इसमें 10 लोग स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय से और एक व्यक्ति को निजी चिकित्सालय से रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद छुट्टी दी गई है। फिलहाल एक्टिव केसों की संख्या 749 हैं।
prayagraj news : Covid - 19
- फोटो : prayagraj
इसमें एसआरएन में 60, बेली में 48 और 19 लोग निजी अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि, 622 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। शनिवार को कुल 5873 लोगों की जांच की गई है। इसमें 3101 एंटीजन टेस्ट हुआ है। 2528 का आरटीपीसीआर, 98 का प्राईवेट लैब में और 146 का ट्र्ूनॉट में जांच हुई है। इसमें से शहर में 60 और ग्रामीण क्षेत्रों में पांच पॉजिटिव पाए गए हैं।
डॉ. ऋषि सहाय के मुताबिक इसमें संगम पैलेस स्थित पीएनबी के ब्रांच मैनेजर, दीन दयाल उपाध्याय के प्रोफेसर, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, रेलवे के विजिंलेंस ऑफिसर, हाईकोर्ट के अधिवक्ता, इलाहाबाद विश्वविद्यालय वित्त विभाग के वरिष्ठ सहायक संक्रमित पाए गए हैं। शनिवार को कई दिनों के बाद कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई। इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।