फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनटीपीसी के एजीएम, डीजीएम, तकनीशियन सहित 67 नए कोरोना संक्रमित

Sat, 05 Dec 2020 01:07 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

कोरोना की चपेट में बुधवार को एनटीपीसी के एजीएम, डीजीएम सहित कुल 67 नए संक्रमित पाए गए जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई है। 66 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। इनमें 14 लोगों को दो अलग-अलग अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। जबकि 52 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है। कोरोना के नोडल ऑफिसर डॉ. ऋषि सहाय ने इसकी पुष्टि की। 

विज्ञापन

कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : पेक्सेल्स
डॉ. सहाय ने बताया कि शुक्रवार को 67 नए संक्रमित मिलने के बाद जिले में कोरोना के कुल मरीजाें की संख्या 26870 पहुंच गई है। इसके मुकाबले 25757 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। इसमें 19285 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है। एक्टिव केसों की संख्या बृहस्पतिवार की तरह 765 पर स्थिर है। इसमें 64 संक्रमित एसआरएन चिकित्सालय में, 17 निजी चिकित्सालय में और 23 बेली अस्पताल में भर्ती है।

Corona Vaccine - फोटो : pixabay
शुक्रवार को कुल 5849 लोगों की कोविड की जांच की गई। इसमें 3011 एंटीजन टेस्ट हुए जबकि 2558 आरटीपीसी जांच हुई। 115 लोगों ने निजी लैब में और 165 लोगों की ट्रू नॉट से जांच कराई गई। इसमें निर्माण निगम के इलेक्ट्िरक इंजीनियर, सीआरपीएफ का कांस्टेबल, बेली हॉस्पिटल का एक्सरे तकनीशियन, हाईकोर्ट के दो अधिवक्ता, एनआरन चिकित्सालय की स्टाफ नर्स, एनटीपीसी के एजीएम, डीजीएम, बहादुरपुर प्राथमिक स्कूल के शिक्षक, मुख्य वन संरक्षक कार्यालय के मुख्य सहायक संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन

काेराेना केस - फोटो : Feature

कोरोना से 82 वर्षीय बुजुर्ग की मौत 

कोरोना से शुक्रवार को 82 वर्ष की बुजुर्ग की मौत हो गई। उनका उपचार स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में चल रहा था। उन्हें तीन दिन पहले यहां भर्ती कराया गया था। बेली रोड के रहने वाले 82 वर्ष बुजुर्ग की तबीयत 30 नवंबर को कोविड-19 पॉजिटिव आए थे। इसके बाद उन्हें बेली अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन वहां सीने में दर्द बढ़ने पर और हालत बिगड़ने पर एसआरएन चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वहां शुक्रवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें