फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बारा में लेखपालों की हड़ताल से 5500 छात्रवृत्ति फार्म अटके

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में लेखपालों का पंद्रह दिन से चल रहा कार्य बहिष्कार बृहस्पतिवार को और तेज हो गया है। इससे हजारों छात्र, किसान और अभिभावक परेशान हैं। लगभग 5500 छात्रवृत्ति फार्म लेखपालों की आख्या के बिना अटके पड़े हैं।
विज्ञापन

लेखपाल संघ बारा अपनी विभिन्न मांगों जैसे 2800 ग्रेड पे पर पदोन्नति और भत्ते को लेकर कार्य बहिष्कार कर रहा है। बृहस्पतिवार से लेखपालों ने अपने मूल नियुक्त गांवों का ऑनलाइन कार्य भी बंद कर दिया है। इससे पहले अतिरिक्त प्रभार वाले गांवों का काम बंद था। शासन ने छात्रवृत्ति फार्म भरने की अंतिम तिथि घोषित कर दी है।
इन फार्मों के लिए आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र पर लेखपालों की आख्या अनिवार्य होती है। विभागीय जानकारी के अनुसार, 2000 आय, 2000 जाति और 1500 निवास के फार्म बिना आख्या के जमा हैं। कुल मिलाकर लगभग 5500 फार्म लंबित हैं। इसके साथ ही वरासत और ईडब्ल्यूएस जैसे अन्य महत्वपूर्ण कार्य भी ठप हो गए हैं।
विज्ञापन

समस्या के समाधान के प्रयास
लेखपाल संघ बारा के अध्यक्ष कैलाश किशोर मिश्रा ने बताया कि मूल नियुक्त गांवों का कार्य बृहस्पतिवार से ऑनलाइन बंद कर दिया गया है। एसडीएम बारा अर्पित कुमार ने कहा कि यह समस्या जनपद स्तर पर है। उन्होंने बताया कि बारा में लेखपालों से वार्ता कर रास्ता निकालने का प्रयास किया जाएगा। इस कार्य बहिष्कार से किसान, अधिवक्ता, छात्र-छात्राएं और अभिभावक सभी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें