फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘52’ सेकेंड देश के नाम के लिए आगे आए छात्र-छात्राएं

Sun, 14 Aug 2016 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
‘52’ सेकेंड देश के नाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस की 70वीं वर्षगांठ को अनूठे तरीके से मनाने केलिए शनिवार को शहर के सेवा समिति विद्या मंदिर के छात्रों ने पहल की। इन छात्रों ने सेवा समिति विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। इन छात्रों को बताया गया कि वह अपने आसपास रहने वाले हर व्यक्ति को राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के बाद उनसे 52 सेकेंड खड़े होने की अपील करेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश के प्रधानाचार्य इस अभियान में अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से जन-जन तक यह संदेश पहुंचाने के लिए आगे आए हैं। स्कूली छात्रों ने प्रधानाचार्य से मिले निर्देश के अनुरूप 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की 70वीं वर्षगांठ पर शहर के नागरिकों को देश के सम्मान में 52 सेकेंड खड़े होने की अपील की। स्कूली बच्चों ने आम लोगों, मजदूरों, रिक्शा चालकों एवं दुकानदारों से मिलकर उनसे देश के सम्मान में खड़े होने की अपील की। बच्चों ने लोगों से कहा कि ‘जो जैसा है वैसे ही’ उसे 15 अगस्त को आठ बजकर 10 मिनट पर राष्ट्रगान के लिए 52 सेकेंड को रुकना होगा। आटा गूंथने वाली महिला को भी 52 सेकेंड के लिए थमना होगा।

उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष बृजेश शर्मा ने अपने स्कूल के सभी शिक्षकों के साथ इस अभियान में बढ़ चढ़कर भागीदारी करने का आह्वाहन किया। श्री शर्मा के नेतृत्व में यह अभियान शहर के ईश्वर शरण बालिका इंटर कॉलेज, भारत स्काउट गाइड इंटर कॉलेज, ऐंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, इलाहाबाद इंटर कॉलेज, सर्वार्य इंटर कॉलेज, क्रास्थवेट गर्ल्स इंटर कॉलेज, केपी जायसवाल इंटर कॉलेज, केसर विद्यापीठ इंटर कॉलेज, रमादेवी इंटर कॉलेज सहित कई स्कूलों में चलाया गया। इन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने इस अभियान को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया। प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश कुमार शर्मा एवं महामंत्री सुनील मिश्र ने इस महान अभियान को सफल बनाने की अपील प्रदेश केप्रधानाचार्यों से की है। उन्होनें सभी से कहा आइए आप भी इस देश के 52 सेकेंड की मुहिम में शामिल होइए। अपने नौनिहालों की इस शानदार पहल का हिस्सा बनिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें