फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चयन बोर्ड ने जारी किया टीजीटी भर्ती का परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन

00000000000000

चयन बोर्ड ने जारी किया टीजीटी भर्ती का परिणाम
0 प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों की अंतिम चयन सूची जारी
0 विज्ञापित पदों के मुकाबले घटी उपलब्ध पदों की संख्या
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने रविवार को कई विषयों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया। इनमें गृह विज्ञान, वाणिज्य, कृषि एवं उर्दू विषय शामिल हैं। चयनितों की सूची चयन बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
चयन बोर्ड ने इन विषयों में टीजीटी भर्ती का विज्ञापन वर्ष 2011 में जारी किया था। लिखित परीक्षा जून 2016 में आयोजित की गई थी और इसमें सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार पिछले साल अक्तूबर एवं नवंबर के महीने में हुआ था। चयन बोर्ड ने अब इन विषयों में टीजीटी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी किया है। चयन बोर्ड ने विज्ञापित पदों का सत्यापन जिला विद्यालयों निरीक्षकों के माध्यम से कराया था और सत्यापन के बाद सभी विषयों में पदों की संख्या घटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीजीटी गृह विज्ञान वर्ग-01 के 34 और वर्ग दो के 17 पदों का विज्ञापन जारी किया गया था। सत्यापन के बाद वर्ग-01 के तो सभी 34 पद उपलब्ध हैं लेकिन वर्ग-02 के पदों की संख्या घटकर 14 रह गई है। इसी तरह टीजीटी वाणिज्य वर्ग-01 के 15 पदों और वर्ग-02 के एक पद का विज्ञापन जारी किया गया था। सत्यापन के बाद वर्ग-01 का एक पद घट गया है। अब 14 पद ही उपलब्ध हैं। वहीं, टीजीटी कृषि वर्ग-01 के विज्ञापित 20 पदों के मुकाबले उपलब्ध पदों की संख्या अब 19 है और एक पद कम हुआ है जबकि टीजीटी उर्दू वर्ग-01 के विज्ञापित आठ पदों के मुकाबले उपलब्ध पदों की संख्या सात रह गई है और वर्ग-02 में पहले की एक पद ही उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें